पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच का तनाव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है. अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांत में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की खबर है. अफगानिस्तान के प्रवक्ता के मुताबिक, हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं. अफगान अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की सेना ने हेलमंद प्रांत के गरमसिर जिले में दो घरों को निशाना बनाया.
यह घटना ऐसे समय हुई है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है. कुनार प्रांत के शेल्टेन जिले की चोगाम घाटी में तड़के करीब तीन बजे एक नागरिक के घर को निशाना बनाया गया.
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला किया है. हेलमंद प्रांत के गार्मसिर जिले में पाकिस्तान की सेना ने दो घरों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए. वहीं, कुनार के शेल्टन जिले की चोगाम घाटी में गुरुवार तड़के करीब 3 बजे एक नागरिक के घर पर बमबारी का दावा किया गया. कुनार और हेलमंद में हुए इन हमलों के बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है.
अफगान मीडिया के मुताबिक, कुनार प्रांत के शेल्टेन जिले की चोगाम घाटी में तड़के करीब तीन बजे हुए इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतकों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। घायलों में दो महिलाएं और एक बच्चा बताया गया है. हमले के बाद इलाके में मलबे से लोगों को निकालने और घायलों को इलाज के लिए ले जाने का काम किया गया.
हेलमंद प्रांत के गरमसिर जिले में दो घरों को निशाना बनाया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हैं. हेलमंद प्रांत के सूचना एवं संस्कृति प्रमुख मौलवी शेर मोहम्मद वहदत ने मीडिया को बताया कि शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक हमले में चार लोगों की मौत हुई है और छह अन्य घायल हुए हैं.

