इंडिया ब्लॉक का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च, पुलिस ने रोका तो सड़क पर बैठे राहुल-अखिलेश समेत सभी प्रदर्शनकारी

INDIA Bloc March Live: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) को को रद्द करने की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक का पैदल मार्च शुरू हो गया है। INDIA ब्लॉक में शामिल सभी पार्टियों के विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग मुख्यालय (election Commission) तक मार्च निकाल रहे हैं। इस प्रदर्शन को ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ (Save Democracy March) नाम दिया गया है। इसमें करीब 19 विपक्षी दलों के नेता शामिल हैं। मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra), समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी समेत कई दिग्गज सांसद शामिल हैं। इससे पहले 11 अगस्त 2025 को INDIA गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आकाशवाणी के पास पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए हैं। इसे कारण राहुल गांधी समेत सभी सांसद सड़क पर बैठकर धरना दे रहे हैं। सांसद सेव डेमोक्रेसी का बैनर लेकर पहुंचे हैं। ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगा रहे हैं। राहुल के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’ का पोस्टर है।

कौन-कौन सी पार्टियां होंगी शामिल

राष्ट्रीय और प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियां: कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, NCP – शरद चंद्र पवार (NCP – SP), शिवसेना – उद्धव बालासाहेब ठाकरे, राष्ट्रीय जनता दल

वामपंथी पार्टियां: सीपीआई – एम (CPM), सीपीआई (CPI), सीपीआई – एमएल (CPI-ML), आरएसपी (RSP), ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB)

जम्मू-कश्मीर की पार्टियां: नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP)

अन्य क्षेत्रीय व सहयोगी पार्टियां: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML), केरल कांग्रेस – एम (KC – M), केरल कांग्रेस – जे (KC – J), एमडीएमके (MDMK), वीसीके (VCK)

AAP-DMK ने किया किनारा

वहीं विपक्ष के इस प्रदर्शन से आम आदमी पार्टी यानी आप ने दूरी बना ली है। पार्टी का कहना है कि वह अपनी लड़ाई खुद लड़ रही है। लिहाजा SIR को लेकर हो रहे INDIA गठबंधन के मार्च में शामिल नहीं होगी। AAP के साथ ही DMK भी मार्च में शामिल नहीं होगी।

दिल्ली पुलिस एक्टिव मोड में

इधर विपक्ष के प्रस्तावित विरोध मार्च से पहले निर्वाचन सदन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान भारी संख्या में तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस ने मार्च के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। कनॉट प्लेस, पटेल चौक- मुख्य डाक घर, विंडसर प्लेस- मुख्य डाक घर, अशोक रोड, जंतर-मंतर रोड और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। संसद भवन, पार्लियामेंट स्ट्रीट गोलचक्कर के पास और निर्वाचन सदन, आदि अहम जगहों पर सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। इन जगहों पर 3000 से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुरुषों की 27 कंपनियां और महिलाओं की 4 कंपनियां तैनात की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!