Sports Desk. भारत और न्यूज़ीलैंड आज पाँच मैचों की सीरीज के पहले T20I में आमने-सामने होंगे। नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को द्विपक्षीय सीरीज़ में कुछ खास सफलता नहीं मिली है. टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा है, और घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज़ को भी हराने में नाकाम रही है। ऐसे में न्यूज़ीलैंड दौरे पर गई टीम एक नई शुरुआत करना चाहेगी।
लेकिन भारत के लिए यह आसान नहीं होगा। न्यूज़ीलैंड ने इस सीरीज़ के लिए एक बेहद मज़बूत टीम चुनी है। उनकी बल्लेबाज़ी में फिन एलन, टिम सीफ़र्ट, डेवोन कॉनवे और ग्लेन फ़िलिप्स जैसे धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि उनकी घातक गेंदबाज़ी लाइनअप में एडम मिल्ने, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफ़ी और मिशेल सैंटनर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।
कितने बजे से शुरू होगा मैच
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला T20I मैच 22 अक्टूबर को T20I मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार (IST) दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा।
T20I मैच का लाइव स्ट्रीमिंग
भारत में इस सीरीज़ के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स के पास हैं, इसलिए आप सोनी स्पोर्ट्स चैनलों पर यह मैच देख सकते हैं। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला T20I मैच सोनी लिव (Sony Liv) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
टीम
भारत:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव
न्यूज़ीलैंड:
मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर

