UK पढ़ने गयी बेटी की भारत लौटने की कोई खबर नहीं, पुणे में मिला शव…

महाराष्ट्र के पुणे में 34 साल की एक महिला का शव किराए के फ्लैट में मिलने से उसके परिवार वालों को बहुत बड़ा झटका लगते अचरज में पड़ गए. वह MBA की पढ़ाई करने के लिए लंदन गई थी, उसके माता-पिता को कई महीने तक लगता रहा कि बेटी लंदन में ही रहकर वहां पढ़ाई कर रही है. घरवालों से भी उसकी बातचीत होती रहती थी. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह कई महीनों से भारत लौट चुकी है.

महिला का नाम मुग्धा देशमुख है और उसकी उम्र 34 साल थी. वह परिवार को बिना बताए ही भारत लौट आई थी. भारत में होने की जानकारी मत-पिता फूड डिलीवरी ट्रांजेक्शन से मिली.

लंदन में एमबीए की पढ़ाई कर रही एक युवती पुणे के अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई. वह अपने माता-पिता को बताए बिना भारत लौट आई थी. मुग्धा जुलाई 2025 में MBA करने के लिए UK गई थीं. हालांकि, इसी साल अगस्त 2026 में वह भारत लौट आईं और पुणे में रहने लगीं. उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिवार को नहीं दी थी.

पुलिस के अनुसार, छत्रपति संभाजीनगर की रहने वाली मुग्धा लंदन में अकेली रहती थी और उसने कुछ पार्ट-टाइम काम भी किया था. मुग्धा वह अपने माता-पिता के साथ नियमित रूप से फोन पर संपर्क में थी, और उसके परिवार को यही लगता था कि उनकी बेटी UK से बात कर रही है.

बात 24 अक्टूबर 2026 की है जब परिवार के लोग उससे संपर्क नहीं कर पाए और उसका मोबाइल बंद पाया तो लंदन में रहने वाली मुग्धा की एक सहेली से संपर्क किया. सहेली ने बताया कि सकी मुग्धा से आखिरी बार 22 अक्टूबर को मैसेज पर बात हुई थी. जिसके बाद सहेली के लंदन पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि मुग्धा अगस्त के आखिरी में ही ब्रिटेन छोड़ चुकी थी.

फिर परिवार ने मदद के लिए भारतीय अधिकारियों और भारतीय उच्चायोग से संपर्क किया. जिसके बाद पुलिस को उसके बैंक खाते का स्टेटमेंट पता चला कि 8 से 25 अक्टूबर के बीच खाने की ऑनलाइन डिलीवरी और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई लेनदेन हुए थे.

इसके बाद परिवार ने छत्रपति संभाजीनगर के उस्मानपुरा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. फिर पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और ऑनलाइन पेमेंट लोकेशंस के जरिए मुग्धा की लोकेशन पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले लोढ़ा बेलमोंडो कॉम्प्लेक्स में ट्रेस की.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने आत्महत्या की या फिर मौत के पीछे कोई अन्य संदिग्ध वजह है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!