SBI में दिनदहाड़े 30 करोड़ के सोना की लूट, मास्टरमाइंड बर्खास्त PSI निकला….

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में शनिवार दोपहर 4 सशस्त्र डकैत लुटेरे बैंक के 16 लॉकर तोड़कर लगभग 27 से 35 किलो सोना (करीब 30-38 करोड़ रुपये मूल्य) और 15 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए. हालांकि, ग्रामीणों की बहादुरी और जलगांव पुलिस की त्वरित नाकाबंदी के चलते महज कुछ ही घंटों के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

उनके पास से करीब 15 लाख रुपये की नकदी और सोने से भरे बैग बरामद होने की प्राथमिक जानकारी है. पुलिस पूछताछ में शंकर जासक और गजानन पवार ने जेल की पहचान से लेकर डकैती की योजना तक का पूरा घटनाक्रम बता दिया है.

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा से दिनदहाड़े करोड़ों रुपये की डकैती का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शनिवार दोपहर हेलमेट और मास्क पहनकर पहुंचे 4 हथियारबंद डकैतों ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर 16 लॉकर तोड़ दिए. फिर 27 किलो सोना तथा 15 लाख कैश लूटकर फरार हो गए.

महाराष्‍ट्र के जलगांव तालुका में स्टेट बैंक की भोकर शाखा में हुई डकैती से हड़कंप मच गया है. इस डकैती के मामले में पुलिस ने शंकर जासक और गजानन पवार के साथ-साथ दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है. उनके पास से करीब 15 लाख रुपये की नकदी और सोने से भरे बैग बरामद होने की प्राथमिक जानकारी है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस डकैती में एक बर्खास्‍त पुलिस सब-इंस्‍पेक्‍टर के होने की बात सामने आई है.

बर्खास्‍त पुलिस सब-इंस्‍पेक्‍टर ने जेल में रहते हुए इस पूरी वारदात की साजिश रची थी. डकैतों ने बंदूक की नोक पर बैंक मैनेजर और कैशियर को अपने कब्जे में लिया. विरोध करने पर मारपीट की और दोनों को कुर्सी से बांध दिया.

दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने बैंक के भीतर 2 राउंड फायरिंग की (गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी). शंकर जासक ने 2023 में जलगांव शहर के शनिपेठ पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत आने वाली स्टेट बैंक में अपने साले की मदद से तब्बल 3.17 करोड़ रुपये की डकैती डाली थी. इस अपराध के बाद वह जेल में था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!