दो हेलिकॉप्टर्स की भयंकर टक्कर: दोनों के उड़े परखच्चे, भारतीय पर्यटक की मौत….

Nepal Two Helicopter Collision Video: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में दो हेलिकॉप्टर्स की भयंकर टक्कर हुई है। मंगलवार सुबह नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में भारतीय पर्यटक की मौत हो गई। जबकि न्यूजीलैंड का भारतीय मूल का नागरिक घायल हो गया। दोनों हेलिकॉप्टर फेरीचे हेलिपैड पर उतर रहे थे, तभी दोनों का जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों हेलिकॉप्टर्स के परखच्चे उड़ गए।

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि फिस्टेल एयर और डायनेस्टी एयर के हेलिकॉप्टर फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय आपस में टकरा गए। प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे टकराए हैं। हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। हेलिकॉप्टर में सवार भारतीय पर्यटक वसंत कुमार बालारामारामाडु की मौत हुई है। इसी हेलिकॉप्टर में सवार न्यूजीलैंड के नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल घायल हुए हैं। वे भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के नागरिक हैं।

शैलेश को प्रभु हेलिकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू कर काठमांडू के मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक पर्यटक का शव लुकला के अस्पताल ले जाया गया। दोनों हेलिकॉप्टरों के पायलटों की चोटों को लेकर शुरुआती रिपोर्टों में अलग-अलग जानकारी सामने आई है।

एक ही जगह उतरने की कोशिश में हादसा

नेपाली अधिकारियों के मुताबिक एक हेलिकॉप्टर लुकला से आ रहा था, जबकि दूसरा एवरेस्ट बेस कैंप के पास गोरक्षेप की तरफ से लौट रहा था। दोनों अलग-अलग दिशाओं से एक ही जगह उतरने की कोशिश कर रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हेलीपैड पर बर्फ जमी होने के कारण भी यह स्थिति बनी हो सकती है। हालांकि, हादसे की असली वजह की पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!