Amul Price Hike: दिवाली से ठीक पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी और मक्खन के दाम ₹50 तक बढ़े

Amul Price Hike: दिवाली से ठीक पहले अमूल ने महंगाई का झटका दिया है. डेयरी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी अमूल ने घी और मक्खन की कीमतों में 3 से 50 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है. इससे ग्राहकों को बहुत बड़ा झटका लगा है. कंपनी ने घी के 1 किलो पैक की कीमत में सीधे ₹50 की बढ़ोतरी है. वहीं 500 ग्राम बटर का पैक भी ₹15 महंगा हो गया है. अब 1 किलो घी के कार्टन की कीमत 680 रुपये हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, मार्केट में अमूल के गाय वाले घी की बढ़ती डिमांड और सप्लाई कमी के बीच यह दाम बढ़ाए हैं.

दिवाली से पहले अमूल ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अमूल घी और मक्खन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. त्‍यौहारी सीजन में कुछ बाजारों में अमूल के गाय के घी की किल्लत भी बताई जा रही है. इससे पहले सितंबर 2025 में GST घटने के बाद कंपनी ने करीब 700 डेयरी उत्पादों के दाम कम किए थे.

कीमतों में इस बदलाव के बीच कुछ शहरों में अमूल के घी, खासकर गाय के घी की उपलब्धता भी कम होने की खबरें हैं. जिसका मुख्य कारण यह कहा जा रहा है कि गुजरात और पड़ोसी राज्य राजस्थान में मिलावटी उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई के बाद ब्रांडेड घी की मांग बढ़ गई है.

दिवाली के दौरान ज्यादातर घरों में मिठाइयां, नमकीन और कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं. इन सभी चीजों में घी और बटर का इस्तेमाल होता है. ऐसे में दोनों उत्पादों के महंगे होने से त्योहार की खरीदारी का बजट प्रभावित हो सकता है.

प्रोडक्ट पुरानी कीमत नई कीमत बढ़ोतरी
1 किलो घी कार्टन ₹630 ₹680 ₹50
500 ग्राम प्योर घी ₹325 ₹345 ₹20
100 ग्राम बटर ₹63 ₹66 ₹3
500 ग्राम बटर ₹310 ₹325 ₹15

अमूल से जुड़े एक सहकारी क्षेत्र के पदाधिकारी के मुताबिक, पिछले 6 महीनों में गुजरात और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों से करीब 2 लाख किलो नकली घी जब्त किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद के सैटेलाइट एरिया में एक डी-मार्ट आउटलेट में मंगलवार को अमूल घी या मक्खन का कोई स्टॉक नहीं था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!