3 विशेषज्ञ डॉक्टर पैथोलॉजी, गायनोलॉजिस्ट एवं रेडियोलॉजिस्ट की भर्ती से स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी- कलेक्टर

राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज बसंतपुर स्थित जिला अस्पताल पहुंचकर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि जिला अस्पताल आम लोगों के लिए जीवनदायिनी है। अस्पताल में उपलब्ध सुविधा और संसाधन से आम जनता और मरीजों को आसानी से सहज सुविधा मिलती है। उन्होंने अस्पताल में अधोसंरचना और संसाधनों को बढ़ाये जाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। जिससे आमजन को सहज सुविधाजनक और आसान तरीके से स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने में मदद मिल सकेगी। कलेक्टर निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में पहुंचकर यहां की वस्तुस्थिति से रूबरू हुए। उन्होंने हमर लैब, ब्लड बैंक, प्रसूति वार्ड, एनआरसी, महिला व पुरुष भर्ती वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 3 विशेषज्ञ डॉक्टर पैथोलॉजी, गायनोलॉजिस्ट एवं रेडियोलॉजिस्ट की भर्ती से स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
कलेक्टर ने ब्लड बैंक पहुंच कर यहां ब्लड स्टोर करने और मरीजों को खून चढ़ाए जाने की तरीके से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी समय में किसी भी मरीज के लिए ब्लड की आवश्यकता होने पर उन्हें ब्लड उपलब्ध कराया जाए। इससे मरीज के गंभीर खतरे के समय को दूर करने में मदद मिलती है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सिविल सर्जन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था की गई है।
जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं की बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय में हाल ही में तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। जिला अस्पताल में गायनिक डिपार्टमेंट रेडियोलॉजिस्ट और हमर लैब में पैथोलॉजिस्ट की नियुक्ति की गई है। जिला अस्पताल में इन विशेषज्ञों की नियुक्ति जिला खनिज न्यास निधि से की गई है। जिला अस्पताल में अब इन विशेषज्ञों की नियुक्ति हो जाने से अनेक सुविधा मरीजों को मिल सकेगी। रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति हो जाने से जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को एक एक्स-रे, सीटी स्कैन की रिपोर्ट अब जल्दी मिल सकेगी।
जिला अस्पताल के जीर्णाेद्धार और मरम्मत के लिए राज्य शासन से 2 करोड़ रूपए की राशि की स्वीकृति मिली है। इसके लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां माड्यूलर ऑपरेशन थियेटर स्थापित करने के लिए 60 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। स्वीकृत राशि से शीघ्र ही माड्यूलर ऑपरेशन थियेटर स्थापित किया जाएगा।

error: Content is protected !!