सूरजपुर की घटना का विरोधः भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

राजनांदगांव। जिला भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा की ओर से आज भाजपा कार्यालय के सामने भारी पुलिस बल की उपस्थिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो पुतलों का दहन किया गया। पुतला दहन के पूर्व महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त नारेबाजी की, भूपेश बघेल-हाय हाय के नारे लगाकर उनसे इस्तीफे की मांग की।
मोर्चे की अध्यक्ष किरण साहू एवं महामंत्री देवकुमारी साहू ने कार्यक्रम के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पूरे प्रदेश में जनता के बीच जाने की नौटंकी कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल सूरजपुर में अपनी फरियाद लेकर आई महिला के साथ जिस बद्तमीजी व अपमानित करने वाली भाषा का प्रयोग किया, उससे समुचे महिला जगत का घोर अपमान हुआ है, वह महिला पुलिस की ज्यादतियों के विरोध में मुख्यमंत्री को अपना दुखड़ा सुनाने आई थी, किन्तु मुख्यमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति ने जिस भाषा में उससे बात की, उसकी महिला मोर्चा घोर निंदा करती है। इस घटना के विरोध में महिला मोर्चे द्वारा पूरे प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष किरण साहू, पूनम शर्मा, मिथलेश्वरी वैष्णव, पुष्पा गायकवाड़, मधु बैद, पुष्पा उईके, संगीता मिश्रा, छाया तिवारी, रेणु सूर्यवंशी, अमरीका साहू, आभा श्रीवास्तव सहित अन्य अनेक महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थी।

error: Content is protected !!