जेल भरो आंदोलन कल, भाजपाई देंगे गिरफ्तारी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के 19 बिंदुओं के कथित तुगलकी आदेश के विरोध में भाजपा अपने पूर्व घोषणानुसार जेल भरो आंदोलन करने जा रहा है। कल सोमवार को दोपहर एक बजे जिले भर से भाजपाई म्यूनिसिपल स्कूल के सामने फ्लाई ओवर के नीचे महावीर चौक में एकत्रित होकर गिरफ्तारी देंगे। पुलिस एवं सिविल प्रशासन भी शायद उसी स्थल को अस्थायी तौर पर खुला जेल बनाकर सबको वहीं गिरफ्तार कर सकता है। जिला भाजपा मीडिया सेल प्रभारी अमर ललवानी ने यह जानकारी देते हुए आगे बताया कि आंदोलन का नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन स्वयं करेंगे।

error: Content is protected !!