स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मील का पत्थर होंगे साबित : कलेक्टर

राजनांदगांव। सर्वसुविधा से लैस स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बच्चों के शाला प्रवेशोत्सव के लिए तैयार है। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 10 हजार 362 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। सभी स्कूल नए कलेवर में तैयार है। इन स्कूलों के प्रति बच्चों एवं अभिभावकों का रूझान बढ़ा है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्राचार्यों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंंने स्कूल खुलने के पहले प्राचार्यों को सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए अच्छा वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती हो गई है। लाईब्रेरी, लैब, आधुनिक उपकरण एवं साज-सज्जा से परिपूर्ण है।
स्वामी आत्मानंद योजना के अंतर्गत जिले के 9 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं एक हिन्दी माध्यम स्कूल में प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इन स्कूलों में अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के विद्यार्थी अध्ययनरत है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अम्बागढ़ चौकी में कुल 963, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगढ़ में कुल 1245, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगांव में कुल 1029, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुईखदान में कुल 1700, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरिया  में कुल 1033, स्वर्गीय लाल मूरत सिंह खुसरो शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गंडई में कुल 946, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मोहला में कुल 938, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मानपुर में कुल 746, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सर्वेश्वर दास शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में कुल 984, महंत राजा बलराम दास शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्मय विद्यालय राजनांदगांव में कुल 778 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर, परियोजना अधिकारी साक्षरता मिशन श्रीमती रश्मि सिंह, सर्वेश्वर दास शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती आशा मेनन सहित सभी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्रचार्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

error: Content is protected !!