महिला शसक्तीकरण: दिग्विजय स्टेडियम से निकला विशाल पैदल मार्च

 

राजनांदगांव (दैनिक पहुना) महिला सशक्तीकरण द्वारा सुरक्षा व अधिकार के लिए जागरूकता हेतु राजनांदगांव पुलिस द्वारा महिलाओं के सम्मान में बढ़ाइये एक कदम. नारी शक्ति की ओर नाम से दिग्विजय स्टेडियम में कार्यक्रम किया गया।
सद्भावना पैदल मार्च दिग्विजय स्टेडियम से 3 किलो मीटर का प्रातः 6.30 बजे प्रारंभ हुआ। पैदल मार्च कमला कॉलेज होते हुये वापस दिग्विजय स्टेडियम मे हुआ सम्पन्न। पैदल मार्च में बच्चों एवं बुजुर्गों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा । पुलिस द्वारा विकसित अभिव्यक्ति ऐप एवं रोड़ सेफ्टी से संबंधित यातायात के बारे में जानकारी दी गई। 20 अगस्त को महिला सशक्तीकरणए सुरक्षा व अधिकार के लिए जागरूकता को लेकर दिग्विजय स्टेडियम में महिलाओं के सम्मान में बढ़ाइये एक कदम. नारी शक्ति की ओर नाम से सद्भावना पैदल मार्च पुलिस व मैवरिक फांउडेशन के द्वारा आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत छण्गण् राज्यकीय गीत अरपा पैरी के धार गीत गाकर किया गया, जिसमें 3500.4000 महिला,पुरूष,बच्चों की विशाल जन सैलाब उमड़ा, व जुम्बा डान्स में बढ़.चढ़ कर भाग लेकर जम कर थिरके। उपस्थित जन समूह को महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा विकसित अभिव्यक्ति ऐप एवं रोड़ सेफ्टी के संबंध में यातायात के बारे में जानकारी दी गई। मैवरिक फांउडेशनए वसुधा फांउडेशन एवं अन्य एनजीओं का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेयए खुज्जी विधायक छन्नी साहू, फुलबासन यादव, बाल सरंक्षण आयोग अध्यक्ष तेज कुवंर नेताम, महापौर हेमा देशमुख, पूर्व मंत्री धनेश पाटिलाए पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग,कलेक्टर राजनांदगांव डोमन सिंह,पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, पुलिस मुख्यालय से एआईजी संजय शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, दुर्ग एएसपी विश्वास चन्द्राकर, जयलाल मरकाम,डीएसपी, मोनिका ठाकुर, गुरजीत सिंह के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव नेहा पाण्डेय, पुपलेश कुमार, आकाश मरकाम, पद्मश्री तंवर, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, सीएसपी ;भापुसे, गौरव राय, डीएसपी नेहा वर्मा, तनुप्रिया ठाकुर, हेमप्रकाश नायक, अजित ओगरे, नासिर बाठी, अर्जुन कुर्रे, सहित पुलिस विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों,स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राये, एनएसएस, एनसीसी, खेल संगठन के खिलाडियों, राजीव युवा मितान,स्वछता दीदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, एवं विभिन्न संगठन व एनजीओ के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

error: Content is protected !!