नवरत्न मंडल की कार्यकारिणी घोषित अजय अध्यक्ष एवं आदर्श उपाध्यक्ष

 

राजनांदगाँव (दैनिक पहुना) संस्कारधानी की गौरव शाली परम्परा के अनुरूप इस वर्ष रामाधीन मार्ग स्थित नवरत्न मंडल में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा तथा विसर्जन झांकी आकर्षण का केन्द्र होगा। गणेश जी की स्थापना हेतु शोभा यात्रा दिनांक 31.08.2022 को निकाली जावेगी। श्री गणेश जी की महापूजा दिनांक 07.09.2022 को तथा विसर्जन झांकी दिनांक 09.09.2022 को धूमधाम से निकाली जावेगी। इस हेतु कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें सर्व सम्मति से अजय खण्डेलवाल को अध्यक्ष एवं राजू अग्रवाल, आदर्श वासनिक, विजय शर्मा संतोष शर्मा को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। सचिव लोकेश अग्रवाल बनाये गये है तथा कोषाध्यक्ष दीपक बेचर होंगे। संरक्षकगण दामोदरदास मुंदड़ा, विजय कुमार अग्रवाल, रामअवतार रूंगटा, मोतीलाल सोनी, हरिनारायण अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अशोक खण्डेलवाल,बृज किशोर कुमार सुरजन, हरिश अग्रवाल सर्वाधिकार समिति, सुनील अग्रवाल सुनील मुंदड़ा, नंदकिशोर सोनी राजेश बागड़ी, प्रमुख सलाहकार परस अग्रवाल, किशन अग्रवाल राजेश खण्डेलवाल, विजय सोनी, सहसचिव पराग खण्डेलवाल रौनक चौव्हान, शशांक चौरसिया,, दिव्यांश अग्रवाल, पूजा प्रभारी यश अग्रवाल, कृष्णा शर्मा, प्रचार प्रसार प्रभारी, अंकेश खण्डेलवाल, प्रतीक राय, कुशल गुप्ता, स्वप्नील, स्थल सजावट प्रभारी, जगन चकोले, दीपक टांक, रज्जो अग्रवाल, व्यवस्था प्रभारी विकास सोनी, अमित खण्डेलवाल, सचिन द्विवेदी, पुरूषोत्तम पटेल, चंदा प्रभारी, धीरेन्द्र शुक्ला, राकेश यादव, नीरज खण्डेलवाल, विसर्जन झांकी प्रभारी, गौरव खण्डेलवाल, हिमांशु बजाज, विकास सोनी, निकुंज खण्डेलवाल, कुशल खण्डेलवाल, श्रीजन खण्डेलवाल, पुष्पक शर्मा, जुलुश प्रभारी अरूण खण्डेलवाल, राजेन्द्र महोबिया, अशोक गुप्ता, राजेश खोखरिया रहेंगे। उक्त जानकारी समिति के उपाध्यक्ष आदर्श वासनिक ने दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!