जो भी निर्णय होगा प्रदेश अध्यक्ष के आदेश का पालन होगा – के. एल. टांडेकर

 

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल 9वें दिन भी जारी

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। दो सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी – अधिकारी फेडरेशन का चौथे चरण का आंदोलन आज 9वें दिन भी जारी है। कलेक्टोरेट के सामने फ्लाई ओवर के नीचे सैकडों की संख्या में उपस्थित शासकीय अधिकारियों – कर्मचारियों ने धरनास्थल पर खड़े होकर पहले ‘’अरपा पैरी के धार…’’ राज्य गान गाया, जन-गण-मण राष्ट्रगान गाया। तत्पश्चात् फेडरेशन के जिला अध्यक्ष के. एल. टांडेकर प्राचार्य शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय व इसी महाविद्यालय के सह प्राध्यापक शंकर मुनि राय ने धरना सभा को संबोधित किया।
फेडरेशन के अध्यक्ष श्री टांडेकर ने कहा कि मांगों को लेकर सरकार टालमटोल कर रही है। प्रदेश भर के 5 लाख कर्मचारियों की हड़ताल पर दमनकारी नीति नही चल सकती। सबके हित की बात करने वाली सरकार से हम भी उम्मीद बनाये रखे हैं। मांगों पर विचार की सहमति तो दे दी गई है और आंदोलन को लेकर प्रदेश फेडरेशन से जो भी निर्णय आता है उसे लेकर हम प्रदेश फेडरेशन के आदेश का पालन करंेगे। साथ ही आगे जो भी आदेश प्रदेश के फेडरेशन अध्यक्ष का रहेगा उसके अनुसार हमारा जिला संगठन चलने को तैयार है। इसके बारे में हम प्रदेश फेडरेशन को अवगत करायेंगे। श्री टांडेकर ने यह भी कहा कि सरकार कर्मचारियों की कई मांग को मानती है, कई को नहीं भी मानती। उन्हांेने यह भी अंदेशा व्यक्त किया कि सरकार से प्रदेश फेडरेशन की बात नहीं बनी तो आंदोलन लंबा भी खींच सकता है। आंदोलन में महिला कर्मचारियों की भी सक्रिय भागीदारी को उन्होंने सराहा। साथ ही उन्हें आड़े हाथों लिया जो कर्मचारी होकर भी कर्मचारी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते है। कहा कि उनकी इस तरह की गतिविधियों से मंहगाई भत्ता बढ़ाने में कटौती हुई है। ऐसे में फेडरेशन में आक्रोश होना स्वाभाविक हैं। अध्यक्ष के बाद सहायक प्राध्यापक शंकर मुनि राय ने भी अपने संबोधन में सरकार को खरी-खरी कही।

error: Content is protected !!