ब्रेकिंग : प्रदेश युवक कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने आकाश शर्मा…….देखिये परिणाम

 

3 लाख 45000 हजार मतों से हराया प्रतिद्वंदी को..कई जिला अध्यक्ष भी निर्वाचित हुए

रायपुर। प्रदेश युवक कांग्रेस के कुछ दिनों पहले हुए चुनाव के परिणाम अब आने लगे हैं। वोटों की गिनती जारी है। सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव है जिसके लिए आकाश शर्मा भारी मतों से जीत गए। 

अभी तक मिले परिणामों के अनुसार युवा कांग्रेस संगठन चुनाव का परिणाम आ गया है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए आकाश शर्मा और मोनू अवस्थी के बीच था मुकाबला.आकाश शर्मा को 514374 लाख वोट मिले जिबकी मोनू अवस्थी को 168815 वोट मिले।

प्रदेश पदाधिकारी और विधानसभा अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष के वोटों  की घोषणा हो गई है।  प्रदेश पदाधिकारी 100 पदों के साथ 90 विधानसभा अध्यक्ष और 40 जिला अध्यक्ष के परिणाम घोषित हुए हैं।

युवा कांग्रेस चुनाव में जिला अध्यक्ष ये नेता हुए निर्वाचित..

विनोद कश्यप बने रायपुर जिला अध्यक्ष

समीर भट्ट रायपुर दक्षिण विधानसभा

आजाद वर्मा पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष

उत्तर विधानसभा के अध्यक्ष बने पलाश मल्होत्रा,,

सजल चंद्राकर बने रायपुर ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष

error: Content is protected !!