देश की प्रथम राज्य स्तरीय जेल लोक अदालत का हुआ शुभारंभ

 

रायपुर। छ0ग0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर के तत्वाधान में केन्द्रीय जेल रायपुर में राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का शुभारंभ व्ही.सी.के माध्यम से न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी, न्यायमूर्ति, छ0ग0उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, छ0ग0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के द्वारा प्रातः 11.00 बजे से राज्य के समस्त 32 जिलों एवं विभिन्न जेलों में किया गया।

उक्त उद्घाटन अवसर पर – न्यायमूर्ति के अलावा प्रमुख रूप से संतोष शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर, संजय पिल्ले महानिदेशक जेल सुधारात्मक सेवाऐं छ0ग0रायपुर, आनंद प्रकाश वारियाल सदस्य सचिव छ0ग0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर, श्री भूपेन्द्र वासनीकर, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट रायपुर, प्रवीण मिश्रा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर,, श्री एम.एन.प्रधान जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल रायपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्रािधकरण, बिलासपुर की ओर से न्यायाधीश श्रीमती नेहा यति मिश्रा द्वारा किया गया तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संतोष शर्मा द्वारा अभिनंदन करते हुए श्री संजय पिल्ले द्वारा जेल सं संबंधित विभिन्न जानकारी प्रदान की तथा कार्यक्रम में श्री आनंद प्रकाश वारियाल, सदस्य सचिव, छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा आभार प्रदर्शित किया गया।

error: Content is protected !!