आज संस्कारधानी में राज्योत्सव की धूम

 

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 23वें वर्ष के अवसर पर आज राजांदगांव शहर के स्टेट स्कूल मैदान में राज्योत्सव की धूम चल रही है। वैसे मैदान को आज भव्य स्वागत द्वारों से सजाया जाकर शासन के विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाये गये हैं जिनमें मॉडल,वस्तुओं की बिक्री,रंगोली योजनाओं का प्रचार प्रसार आदि सब हो रहा है। उन स्थलों में आबकारी विभाग को छोड़कर बाकी प्रायः सभी प्रमुख विभागों की प्रदर्शनी देखी जा सकती है। रात्रि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के लिये मंच और दर्शक दीर्घा भी लगभग सज चुका है। जिसमें अरूण वोरा के आगमन की जानकारी मिली है। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं। प्रदर्शनी में महिला सशक्तीकरण की झलक भी देखी जा सकती है।

error: Content is protected !!