पूर्ण शराबबंदी व बढ़ते अपराधों की रोकथाम की मांग को लेकर किया आंदोलन

 

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। जिला भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष किरण साहू के नेतृत्व में आज रैली प्रदर्शन आंदोलन किये जाने के समाचार हैं। जिला नियंत्रण कक्ष पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह राजपूत के आह्वान पर किरण साहू के नेतृव्त में किये गये कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन में शासन से पूर्ण शराबबंदी की मांग की गई। साथ ही प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार के सहित अन्य अपराध बढ़ने की बात कहकर रोकथाम की मांग की गई।

error: Content is protected !!