चाइल्ड लाइन 1098 ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

राजनांदगांव। भारत शासन मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास विभाग चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से सृजन सामाजिक संस्था द्वारा संचालित चाईल्ड लाईन 1098 परियोजना के द्वारा जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणुप्रकाश एवं सृजन सामाजिक संस्था के संचालक शरद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व परियोजना समन्वयक महेश साहू के नेतृत्व में कल अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेड़ीकला राजनांदगांव में मनाया गया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर स्कूल में बालिकाओं को चाइल्ड लाइन टीम के द्वारा जानकारी प्रदान की गई। जिसमें टीम के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक बालिकाओं को लड़के की तरह समान अधिकार प्राप्त है। शासन के द्वारा बालिकाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में बालिका लड़को की तरह कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं एवं बच्चों को चाइल्ड लाइन 1098 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई जिसमें अनाथ, बेसहारा गुमशुदा भिक्षावृत्ति बाल मजदूर शोषित बच्चे एवं बाल विवाह से संबंधित कोई बच्चा परेशान हो तो चाइल्ड लाइन 1098 में फोन कर सकते हैं। टीम के द्वारा उपस्थित छात्राओं को सही स्पर्श एवं गलत स्पर्श की जानकारी दी गई। चाइल्ड लाइन के समन्वयक के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर को मनाया जाता है ताकि बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। आज के दिन बालिकाओं के अधिकारों व लैंगिक समानता जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को जानकारी एवं जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। चाइल्ड लाइन की काउंसलर रूखमणी साहू ने बालिका दिवस पर संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि लड़कियों को जिन असमानता का सामना करना पड़ता है उनको दुनिया के सामने लाने और लोगों के बीच बराबरी का एहसास पैदा करना। लड़कियों के अधिकार शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण समेत कई अहम विषयों पर जागरूकता लाना है। लैंगिक भेदभाव बहुत बड़ी समस्या है। लड़कियों को शिक्षा और कानूनी और सम्मान जैसे मामले में असमानता को शिकार होना पड़ता है। इस जानकारी के पश्चात् पॉक्सो एक्ट व बच्चों के संरक्षण पर टीम मेम्बर तेजस्विनी कश्यप द्वारा जानकारी दी गई जिसमें लैंगिक अपराधों द्वारा बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012 के संबंध में जानकारी दी गई।

error: Content is protected !!