पंडित प्रदीप मिश्रा के संविधान बदलने वाले बयान पर, अजाक्स ने कहा- दर्ज हो देशद्रोह का मामला

भोपाल। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) के संविधान बदलने वाले के बयान पर फिर सियासी घमासान मच गया है। इस मामले में मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा कर्मचारी संगठन अजाक्स भी मैदान में कूद गया है। अजाक्स ने पंडित मिश्रा के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि केस दर्ज नहीं हुआ, तो पं. मिश्रा के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे।

अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव गौतम पाटिल ने कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा देश द्रोहियों जैसी भाषा बोल रहे हैं। उन्हें देशद्रोह की सजा सुनाई जानी चाहिए, आजीवन कारावास होनी चाहिए है। संविधान का पालन करना हम सबका धर्म है, समानता का अधिकार है। संविधान के कारण ही देश प्रगति कर रहा है।

कल किया गया था पुलता दहन

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा सीहोर में शिव महापुराण कथा के दौरान भारतीय संविधान को बदलने की बात कहीं गई थी, जिसको लेकर डॉक्टर अंबेडकर विद्यार्थी संगठन ने कल उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम के सामने पंडित मिश्रा का पुतला दहन किया। उन्होंने पंडित मिश्रा के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा के दौरान गीत के माध्यम से संविधान बदलते हुए भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की अपील की थी।

सोने की चिड़िया को अब सोने का शेर बनाना है।

संविधान को बदलो… हमको हिंदू राष्ट्र बनाना है।

error: Content is protected !!