बड़ा हादसा: क्रेन ने बाइक सवारों को रौंदा, 4 की मौत, 1 घायल

भोपाल/इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में ब्रिज के पास हादसा हुआ है। क्रेन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वही एक महिला गंभीर रूप से घायल है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

इधर क्रेन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। हादसा ब्रेक के फेल होने की वजह से हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

कमलनाथ ने जताया दुख

इस दर्दनाक घटना पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने ट्ववीट कर लिखा- इंदौर में सड़क हादसे में चार लोगों की दुखद मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे.. ओम शांति।

 

 

error: Content is protected !!