आधुनिक भारत के शिल्पकार थे पंडित नेहरूः कांग्रेस

औद्योगिक भारत की नींव रखने का श्रेय पंडित नेहरू को
शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने पंडित नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में दी श्रद्धांजलि

राजनांदगांव। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के शिल्पकार, योजना आयोग, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों आईआईटी, आईटीएम जैसी विश्वस्तरीय संस्थाओं के माध्यम से स्वतंत्र भारत को ठोस नींव पर खड़े करने वाले सामाजिक न्याय के मसीहा व हरित क्रांति के जनक भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं.जवाहर लाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार, प्रदेश महासचिव व शहर कांग्रेस प्रभारी अरूण सिंह सिसौदिया के मागदर्शन व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 27 मई शनिवार को कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चद्रवंशी ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आज स्थानीय कांग्रेस भवन में पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवाहर लाल नेहरू के तैलचित्र पर छग राज्य अंत्यावसायी निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला, छग खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व उपस्थित कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी सभा के माध्यम से उनके व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी बातें रखी।
छग राज्य अंत्यावसायी निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश के लिए अनगिनत विकास संबंधित कार्य किए हैं, उनकी दूरदर्शिता का सबसे बड़ा प्रमाण है हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, औद्योगिक नीति के कुशलज्ञाता थे क्योंकि जब देश आजाद हुआ उस समय देश में औद्योगिक नीति का अभाव था। उस समय पंडित नेहरू की सुझबूझ से देश लगातार प्रगति व विकास की ओर अग्रसर हुआ। उनके शासनकाल में पंचवर्षीय योजनाएं, आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थान की स्थापना व भाखड़ा-नांगल बांध परियोजना, 1956 की औद्योगिक नीति संकल्प का जिक्र किया जाता है।

छग खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल ने नेहरू जी के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विश्व स्तर पर शांतिपूर्ण सहअस्तित्व एवं पंचशील के सिद्धांतों के हितैषी रहे। भारत में सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने औद्योगिक, सिंचाई तथा अन्य क्षेत्रों में भारत देश को अग्रणी देशों की श्रेणी में ले जाने का श्रेय पंडित नेहरू को जाता है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंड़ित जवाहर लाल नेहरू जी के 59वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू बने और देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भारत कैसा हो, गरीबों व मजदूरों के लिए कैसी योजनाएं लागू किया जाए देश के नागरिक को कैसे शिक्षित किया जाए, देश की अर्थव्यवस्था कैसे सुदृढ़ हो इस पर लगातार कार्य करते रहे। पंडित नेहरू जी द्वारा छत्तीसगढ़ में भिलाई स्टील प्लांट लगाकर हजारों लोगों को रोजगार दिया। औद्योगिक भारत की नींव रखने का श्रेय पंडित जवाहर लाल नेहरू को जाता है।
संगोष्ठी सभा को वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेमचंद बाफना, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, मोहिनी सिन्हा, खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीष गौतम, प्रमोद बागड़ी, संजय साहू ने पंडित नेहरू के देश के संदर्भ में बहुमूल्य योगदानों पर अपने विचार व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

संगोष्ठी सभा में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री फिरोज अंसारी, हनी ग्रेवाल, एल्डरमेन मामराज अग्रवाल, प्रतिमा बंजारे, नारायण सोनी, अनिष जैन, पार्षद पूर्णिमा नागदेवे, अतुल शर्मा, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, शुभम ललवानी, अब्दुल कादिर, संगीता साहू, आरबी मिश्रा, डा.राकेश कुमार, सुरेन्द्र देवांगन, विष्णु सिन्हा, सीके साहू, रेखा घोड़के, किशोर श्रीवास्तव, सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे। उपस्थित कांग्रेसजनों का शहर कांग्रेस महामंत्री झम्मन देवांगन ने आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!