बालासोर में हुए रेल हादसे में मृत रेल यात्रियों को शहर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

हादसे में घायल यात्रियों की शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की

राजनांदगांव। ओडिसा के बालासोर जिले में हुए भीषण रेल हादसे में मृत रेल यात्रियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार शाम जयस्तंभ चौक में मोमबती जलाकर दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई वहीं रेल हादसे में घायल यात्रियों के स्वास्थ्य की कामना की।

विज्ञप्ति जारी करते हुए शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि बीते दिनों ओडिसा के बालासोर जिले में कोरोमंडल एक्सप्रेस-मालगाड़ी व हावड़ा यशंवतपुर ट्रेन के बीच भीषण हादसे में रेल में सफर कर रहे लगभग 275 के उपर यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 900 के आसपास यात्रियों घायल जख्मी हो गए। जिसको लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में स्थानीय जयस्तंभ चौक में बुधवार शाम को रेल हादसे में मृत यात्रियों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं घायल यात्रियों के जल्द स्वास्थ्य की कामना की गई।

इस दौरान प्रमुख रूप से खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, महापौर हेमा देशमुख, छग पर्यटन विभाग के सदस्य निखिल द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री थानेश्वर पाटिला, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, महामंत्री फिरोज अंसारी, झम्मन देवांगन, हनी ग्रेवाल, नरेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्षद्वय आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, जयनारायण सिंह, शरद खंडेलवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष विरेन्द्र चंद्राकर, नरेश साहू, एनएसयूआई अध्यक्ष अमर झा, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीष गौतम, पार्षद विनय झा, पूर्णिमा नागदेवे, सिद्धार्थ डोंगरे, मनीष साहू, एल्डरमेन प्रभात गुप्ता, मामराज अग्रवाल, अनिस जैन, नारायण सोनी, मयंक सोनी, आरबी मिश्रा, शकील रिजवी, केवल साहू, विष्णु सिन्हा, हितेश गोन्नाडे, शुभम कसार, अरशद खान, आशीष रामटेके, संदीप जायसवाल, राहुल देवांगन, घासी सिन्हा सहित शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, उत्तर व दक्षिण ब्लॉक के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!