भाजपा कामर्स सेल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी के पूर्व सदस्य रामानंद अग्रवाल ने कांग्रेस प्रवेश किया

 

रायपुर। प्रदेश में कांग्रेस सरकार की लोकप्रियता के कारण अब भाजपा से जुड़े रहे लोगों का कांग्रेस पार्टी के प्रति झुकाव नजर आ रहा है तथा वे भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के कार्याें एवं वन मंत्री अकबर के कार्यशैली से प्रभावित होकर आज 22 नवम्बर 2021 को राष्ट्रीय अग्र गौरव रत्न से सम्मानित रामानंद अग्रवाल, पूर्व सदस्य – नेशनल एक्जीक्यूटिव मेम्बर कामर्स सेल(बीजेपी) ने वन मंत्री मोहम्मद अकबर के शंकर नगर निवास में समक्ष उपस्थित होकर कांग्रेस में प्रवेश किया।
कांग्रेस प्रवेश करने के पश्चात रामानंद अग्रवाल ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी से जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहे है। प्रदेश में भूपेश बघेल सरकार छ.ग. वासियों की आकांक्षा के अनुरूप कार्य कर रही है।लगातार हर सेक्टर में छ.ग. सरकार नई उपलब्धियां हासिल कर रही है। छत्तीसगढ़ का लगातार एक के बाद एक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होना इस बात का सबूत है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छ.ग. एक के बाद एक नया आयाम गढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी में मोहम्मद अकबर जैसे सरल व्यवहार वाले नेता है जो कि सहज ही सभी को अपनी ओर आकर्षित करते है।

error: Content is protected !!