कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था के संबंध में ली गई बैठक।

धान खरीदी केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण करने दिया गया निर्देश।

राजनांदगांव :  कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी.श्रवण द्वारा धान खरीदी के संबंध में बैठक लिया गया जिसमें धान खरीदी, रख-रखाव व कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा की गई, छत्तीसगढ़ में 01.12.2021 से धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी प्रारंभ किया जाना है इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी.श्रवण द्वारा जिले के समस्त एस.डी.एम., एस.डी.ओ.पी. एवं थाना प्रभारियों को खरीदी केन्द्रों में किसी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो इस लिए स्पष्ट निर्देश दिये गये कि जिसमें धान खरीदी के संदर्भ में इसकी पूर्व तैयारी हेतु अपने अपने अनुविभाग एवं थाना क्षेत्रों के धान खरीदी केन्द्रों पर जाकर भौतिक निरीक्षण करें । जिसके तारतम्य में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में धान खरीदी केन्द्रों पर जाकर उनकी भौतिक निरीक्षण किया गया। धान खरीदी केंद्रों में सतत पेट्रोलिंग की जाएगी एवं साथ में जिले में लगे अवैध धान परिवहन चेक पोस्ट पर सतत निगाह रखने हेतु निर्देशित किया गया है

error: Content is protected !!