मवेशियों को कत्लखाना ले जा रहा वाहन जप्त

राजनांदगांव। पुलिस चौकी मोहारा द्वारा 21 नग मवेशियों को कत्लखाना ले जाते वाहन टाटा 1412 सी.आर.एक्स. क्रमांक सीजी 08 एएच 3670 जप्त किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढ़ई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़, के.के. पटेल, निरीक्षक शिवप्रसाद चंद्रा थाना प्रभारी डोंगरगढ़ के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश यादव के नेतृत्व में हमराह स्टाफ के आज रात्रि में मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बढ़ईटोला की ओर से वाहन टाटा 1412 सी.आर.एक्स. क्रमांक सीजी 08 एएच 3670 से अवैध रूप से मवेशी भरकर कत्लखाना महराष्ट्र ले जा रहा है कि सूचना पर ग्राम बिजनापुर पक्की रोड में स्टाफ के साथ नाकाबंदी कर उक्त वाहन को पकड़ा गया। चालक अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। 21 नग मवेशियों को कत्लखाना ले जाते वाहन टाटा 1412 सी.आर.एक्स. क्रमांक सीजी 08 एएच 3670 को पकड़कर जप्ती की कार्यवाही की गयी। अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 717/2021 धारा 4, 6, 10 कृशक पशु परिरक्षण अधिनियम 11 डी.ई.एफ. पशु क्रूरता अधिनियम कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक दिनेश यादव, प्र. आर. 659 सियाराम धुर्वे, आर.क्र. 1258 परमानंद बोगा की भूमिका मिलीजुली रही।

 

error: Content is protected !!