बच्चे के गले में घुसा था तीर जैसा 7 इंच का औजार, डॉक्टरों ने बचायी जान…

रायपुर। डॉ. आंबेडकर अस्पताल के ईएनटी विभाग की टीम ने 14 वर्षीय बालक की जान बचा ली। कोरबा के मधुनारा गांव के रहने वाले बालक के गाल पर तीरनुमा लोहे का औजार घुसने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे घायल अवस्था में डॉ. आंबेडकर अस्पताल लाया गया।

naidunia_image

बता दें कि औजार की कुल लंबाई 17.5 सेमी थी, जिसमें से सात सेमी हिस्सा उसके चेहरे की मांसपेशियों, लार ग्रंथि और गर्दन की नसों को चीरता हुआ रीढ़ की हड्डी के पास तक पहुंच गया था। यह मामला बहुत क्रिटिकल था, मरीज को जैसे ही अस्पताल में लाया गया, डाक्टरों की टीम तुरंत बिना विलंब किए उसके इलाज में जुट गई।

डाक्टरों ने लार ग्रंथि को हटाकर चेहरे की मुख्य फेशियल नस को बिना क्षति पहुंचाए औजार को सावधानीपूर्वक निकाला। चूक की जरा सी भी गुंजाइश मरीज को लकवा, अत्यधिक रक्तस्राव या जान के खतरे में डाल सकती थी। डॉ. हंसा ने बताया, औजार गले की मुख्य रक्तवाहिनियों और स्पाइनल कार्ड के पास था। टीमवर्क, सूक्ष्म तकनीक और अत्यधिक सतर्कता से हमने इसे सफलतापूर्वक निकाला।

error: Content is protected !!