बलौदाबाजार से रायपुर आ रही बस में लगी आग,मची अफरा-तफरी….

रायपुर। सोमवार सुबह रायपुर से लगे खरोरा थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। बलौदाबाजार से रायपुर आ रही एक यात्री बस में भैंसा गांव के पास अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक और परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

अचानक बस के इंजन से धुआं उठने लगा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चलती अवस्था में थी तभी अचानक उसके इंजन से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और बस धूं-धूं कर जलने लगी। यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। सड़क किनारे खड़ी बस कुछ देर बाद ही पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।
घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!