सोशल मीडिया (Social Media) पर कई तरह के वीडियो वायरल (Video Viral) होते हैं, कुछ हैरान कर देते हैं तो कुछ AI (Artificial intelligence) से बने होते हैं। जिसे देख कर यकीन ही नहीं होता कि वो वीडियो असली भी है या फिर नहीं। इन्हीं सब के बीच एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। कारण? दरअसल, ऐसी कलाकारी करने वाले लोग अब बहुत कम ही दिखते हैं।
अनूठा करतब
सोशल मीडिया पर वायरल और कुछ फॉलोअर्स के लिए लोग ऐसे खतरनाक स्टंट करते हैं, जिससे खुद की जान पर तो बन ही आती है, साथ ही सामने वाले की जान को भी खतरा होता है। इन्हीं सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़के ने बिजली के खंभे से भी ऊंचा बांस लगाकर उसके शीर्ष पर अनूठा करतब दिखा कर लोगों को हैरान किया है।
खतरनाक स्टंट कर दिलाई 90’s की याद,
वायरल वीडियो को देख सालों पहले हुआ करते कलाकारों की याद आजाएगी। जिन्हें आपने कभी सड़कों या फिर मूवी में देखा होगा। इस युवक ने भी ऐसा ही कुछ किया। लेकिन थोड़ा अलग हट कर, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का बिजली के खंबे पर लगे ऊंचे बांस पर चढ़ रहा है। इसके बाद बांस के शीर्ष पर पहुंच कर बांस की नोक पर ही अपने पूरे शरीर को ही पेट के बल टिका देता है।
करतब यहां नहीं रुकता, वह हांथ से बांस पकड़ कर खुद को तेजी से घुमाने लगता है। इतना ही नहीं इस बीच वह बांस से हाथ भी हटा लेता है। और उसकी घूमने की रफ्तार भी बढ़ जाती है। यह नजारा देख लोगों की जान हलक में आ जाती है। ये खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर rakhidevi5903 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें इस वीडियो को करीब 69 लाख से अधिक लोग देखा चुके हैं। वीडियो देख ज्यादातर लोगों के ख्याल में यही आया कि गरीबी और मजबूरी इंसान से क्या क्या नहीं करवाती।