तिरुपति बालाजी मंदिर में महिला श्रद्धालु को सांप ने काटा, मची अफरा तफरी….

आंध्र प्रदेश के तिरुमला से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां स्थित प्रसिद्ध तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में बालाजी के दर्शन के लिए लाइन में इंतजार कर रही एक श्रद्धालु को सांप ने काट लिया। तड़के हुई इस घटना से तिरुमला में हलचल मच गई है।

लाइन में लगी महिला को सांप ने काटा

तेलंगाना के भूपालपल्ली की एक भक्त मोनिका, जो तिरुमला श्रीवारी के दर्शन के लिए 300 रुपये में लाइन में लगी थी, उसे सांप ने काट लिया। यह पता चलने पर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट (TTD) स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा और मोनिका को अश्विनी हॉस्पिटल ले गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उसे बेहतर इलाज के लिए तिरुपति के SWIMS हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। पता चला कि महिला की हालत अभी स्थिर है।

TTD के सीनियर अधिकारी और सुरक्षाकर्मी अलर्ट

तिरुमला तिरुपति देवस्थनम ट्रस्ट ने मोनिका के घरवालों को सांप के काटने की खबर दे दी गई। दूसरी तरफ, TTD के सीनियर अधिकारी और सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। स्टाफ उन लाइनों की अच्छी तरह से जांच कर रहा है जहां भक्त इंतजार कर रहे हैं। TTD के सीनियर अधिकारियों ने भक्तों को भरोसा दिलाया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!