गणपति मूर्ति को पहनाई 4 लाख की सोने की चेन, कर दिया विसर्जन, खोजने के लिए पूरे तालाब का पानी करवा दिया खाली

Ganesh Visarjan: देश भर में गणपति की धूम मची हुई है। वहीं गणेश विसर्जन से जुड़ा कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु (Bengaluru) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस सुनते ही हर कोई हैरान रह गया। दरअसल एक दंपति ने घर पर गणेश मूर्ति स्थापित की थी। दंपति ने गणपति मूर्ति को 4 लाख के सोनो की चेन (Rs 4 lakh gold chain) पहनाई थी। गणेश विसर्जन के दौरान परिवार सोने की चेन भगवान गणेश के गले से निकालना भूल गया और तालाब में विसर्जन भी कर दिया। करीब एक घंटे बाद परिवार को सोने की चेन के बारे में याद आई। इसके बाद सोने की चेन को ढूंढने के लिए पूरे तालाब के पानी को खाली करवा दिया। इस दौरान लगभग 10,000 लीटर पानी भी पंप करके निकाला गया। आखिरकर 10 घंटे की मशक्कत के बाद चेन तालाब से मिल गई।

ये पूरा मामला बेंगलुरु के विजयनगर के दशरहल्ली सर्किल की है। गोविंदराजनगर के पास मचोहल्ली क्रॉस के शिक्षक दंपति रामैया और उमादेवी ने बताया कि उन्होंने अपने घर में गणेश की मूर्ति स्थापित की थी और उसे फूलों और अन्य सजावटी वस्तुओं से सजाया था।

7 सितंबर को पूजा के बाद परिवार के लोग मूर्ति को रात करीब 9.15 बजे एक मोबाइल टैंक में विसर्जित करने के लिए ले गए। लेकिन, वे सोने की चेन निकालना भूल गए। रात करीब 10 बजे घर लौटने पर उन्हें याद आया कि सोने की चेन तो मूर्ति के साथ विसर्जित हो गई है।

इसके बाद आनन-फानन दंपती रात 10.30 बजे मोबाइल टैंक पर वापस पहुंचे। उन्होंने वहां विसर्जन के लिए तैनात किए गए युवकों से सोने की चेन के बारे में पूछताछ की। इस दौरान लोगों ने दंपती को बताया कि उन्होंने मूर्ति पर चेन देखी थी। लेकिन उन्हें लगा कि वो अर्टिफिशियल होगी। लिहाजा उन्होंने चेन के साथ मूर्ति को विसर्जित कर दिया।

10 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद मिली सोने की चेन

इसके बाद दंपति ने पुलिस से सहायता मांगी। इसके साथ ही गोविंदराजनगर की विधायक प्रिया कृष्णा से संपर्क किया और उनसे मदद मांगी। कृष्णा ने दशरहल्ली सर्किल पर मोबाइल टैंक बनाने वाले ठेकेदार लंकेश डी से बात की। ठेकेदार ने आर्टिफिशियल टैंक में भरा 10,000 लीटर पानी खाली करा दिया। रात भर टैंक में सोने की चेन खोजते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद चेन को खोजने के लिए 10 लोगों को बुलाया गया। टैंक में करीब 300 मूर्तियां विसर्जित की गई थी। लिहाजा मिट्टी बहुत ज्यादा एकत्र हो गई थी। ऐसे में मिट्टी के बीच सोने की चेन ढूंढ़ने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार बाद में सोने की चेन मिल गई। दंपति को सोने की चेन वापस कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!