किस्तों की सूची से किया जाएगा बाहर
सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना का निरंतर लाभ पाने के लिए e-KYC के साथ-साथ अब ‘यूनिक फार्मर ID’ (Unique Farmer ID) भी अनिवार्य कर दी गई है। कुछ राज्यों में इसे लागू कर दिया गया है, और बिना फार्मर ID वाले लाभार्थियों को भविष्य की किस्तों की सूची से बाहर किया जा सकता है।
घर बैठे कैसे करें e-KYC? किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, वे स्वयं ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं…
- आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “e-KYC” विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- आधार से लिंक अपना मोबाइल नंबर भरें और प्राप्त OTP सबमिट करें।
इसके अलावा, किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर भी बायोमेट्रिक के माध्यम से अपनी केवाईसी और फार्मर ID संबंधी जानकारी अपडेट करा सकते हैं।
क्यों जरूरी है फार्मर ID?
योजना में पारदर्शिता लाने और केवल पात्र किसानों तक लाभ पहुँचाने के लिए सरकार ने यूनिक फार्मर ID का प्रावधान किया है। यदि आपके पास यह आईडी नहीं है या आपने केवाईसी अधूरा छोड़ा है, तो आगामी पेमेंट में बाधा आ सकती है। अतः अगली किस्त प्राप्त करने के लिए इन दस्तावेजों को तुरंत अपडेट करना ही एकमात्र विकल्प है।

