रायपुर। राजधानी पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान फुलजेंस पन्ना (51) के रूप में हुई है, जो कांकेर जिले में पदस्थ थे और फिलहाल रायपुर पुलिस लाइन में रिजर्व बल के तहत ड्यूटी कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर उनकी ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने तत्काल उन्हें पुलिस लाइन स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर रामकृष्ण अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने करीब आधे घंटे तक उपचार किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

