स्कूल जा रही छात्रा को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत…

दुर्ग। जिले में स्कूल जा रही कक्षा 6वीं की छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। धमधा-खैरागढ़ मार्ग पर धरमपुरा और बरहापुर चौक के बीच एक तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को टक्कर मार दी।

मामला धमधा थाना क्षेत्र का है। मृत बच्ची छाया साहू ग्राम धरमपुरा की रहने वाली थी, जो रोज की तरह साइकिल से शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला बरहापुर जा रही थी। तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार को छाया साहू साइकिल लेकर घर से स्कूल के लिए निकली थी। जब वह विशेषर देवांगन के खेत के पास पहुंची, तभी खैरागढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक (क्रमांक CG 04 QP 2505) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत बच्ची को उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

error: Content is protected !!