इंटर स्टेट चेक पोस्ट पर 540 कट्टा धान से भरा ट्रक जब्त…

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में जैसे जैसे धान खरीदी अंतिम चरण में है तो दूसरी ओर धान तस्कर भी सक्रिय हैं. लेकिन जिला प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी से तस्करों के हौसले पस्त होने लगी है. आज अल सुबह ओडिशा से जिले के सीमा से लगे सोसायटियों में खपाने लाया गया 540 कट्टा धान से भरा ट्रक टेमरी चेक पोस्ट में पकड़ा गया.

वहीं दूसरी ओर खेमड़ा क्षेत्र में धान तस्करी कर रहे तस्कर जैसे ही प्रशासनिक टीम को देखते ही धान से भरी ट्राली मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर का इंजन लेकर फरार हो गए. प्रशासन ने दोनों ही मामलों में कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया है.

डिप्टी कलेक्टर ने दी जानकारी

महासमुंद के डिप्टी कलेक्टर शुभम देव ने बताया कि जब्त किए गए सभी वाहनों और धान को कृषि उपज मंडी बागबाहरा के सुपुर्द कर दिया गया है. मामले की आगे जांच की जा रही है और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

पेट्रोल पंप पर खत्म हुआ डीजल, डेढ़ घंटे तक फंसा रहा ट्रक

इस पूरी कार्रवाई के दौरान एक दिलचस्प मंज़र भी देखने को मिला. टेमरी नाका कर्मचारियों ने जब रायपुर पासिंग ट्रक CG 04 MF 7223 को पकड़कर इसकी जानकारी एसडीएम को दी, तो ट्रक को कोमाखान थाना ले जाया जा रहा था. इसी बीच पटपरपाली पेट्रोल पंप के पास ट्रक का डीजल खत्म हो गया, जिससे ट्रक वहीं खड़ा रह गया. मजबूरी में ट्रक चालक ने हाथ खड़े कर दिए.

नाके पर तैनात नगर सैनिक ने तत्काल इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी. करीब डेढ़ घंटे बाद मंडी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अपने पैसे से 20 लीटर डीजल डलवाकर ट्रक को बागबाहरा मंडी तक पहुंचाया गया.

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने साफ किया है कि ओडिशा सीमा से हो रही धान तस्करी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसी भी तस्कर को बक्शा नहीं जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!