AAP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, सुनीता केजरीवाल समेत इन लोगों को मिली जगह

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल का है। सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में रखा गया है। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम भी शामिल है। दिल्ली आबकारी घोटाले (Delhi Excise Scam) में जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है।

इन दोनों के पंजाब के सीएम भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann), आप नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और सतेंद्र जैन का नाम भी लिस्ट में शामिल है। 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज का भी नाम शामिल है। इसके अलावा इस लिस्ट में राघव चड्डा, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, अमन अरोड़ा का भी नाम है।

आप ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिस्ट जारी करते हुए लिखा कि- गुजरात राज्य के लोकसभा चुनावों के लिए 40 Star प्रचारकों की सूची ज़ारी। अरविंद केजरीवाल जी की ‘काम की राजनीति’ को लेकर जनता के बीच पहुचेंगे Star प्रचारक

error: Content is protected !!