कोयला खदान में हादसा, भूस्खलन में 6 मजदूरों की मौत …

कोहिमा: नागालैंड के वोखा जिले में गुरुवार को एक कोयला खदान में दुर्घटना के बाद छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, मजदूर कोयला खदान में खनन गतिविधियों में लगे हुए थे, तभी अचानक हुए भूस्खलन में उनमें से छह की जिंदा दबकर मौत हो गई।

सभी छह मृतक मजदूर असम के गोलाघाट जिले के रहने वाले थे। घायलों को दीमापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बीच एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मौतें कोयला खदान में आग लगने के कारण हुई हैं, न कि भूस्खलन के कारण।

error: Content is protected !!