राजनांदगांव। पुलिस चौकी चिखली थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम गठुला में सट्टा खिला रहे सेवकराम यादव पिता परस यादव, तिलई वेयर हाउस के पास से शोएब खान पिता अब्दुल रजिक, ग्राम बोरा में तुलसी देवांगन पिता अंकाल देवांगन, नितिन धमगाये पिता मानिक चंद, गोलाराम निर्मलकर पिता सोनसाय निर्मलकर को पकड़कर उनके कब्जे से 7 नग सट्टा पट््टी, 4 डाट पेन एवं नगदी रकम 6890 रूपये जब्त कर धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

