अधिवक्ता परिषद की कार्यकारिणी घोषित

दैनिक पहुना राजनांदगांव। अधिवक्ता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गोप कुमार की सहमति से प्रदेश महामंत्री नीरज कुमार शर्मा द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, बीएल सोनी, राकेश ठाकुर मंत्री भगवान झा, सह मंत्री घनश्याम साहू, सुनील पासवान कोषाध्यक्ष नरेश गंजीर, जिला महिला प्रमुख आरती फुटान, स्टडी सर्किल प्रमुख योगेश दूरगकर, न्याय प्रवाह प्रमुख पोषण शुक्ला, न्याय प्रवाह सह प्रमुख दिग्विजय वैष्णव, सोशल मीडिया प्रमुख सुभाष मौर्य, सोशल मीडिया सह प्रमुख प्रवीण मल्ल एवं कार्यकारिणी सदस्य में हरि पटवा, सुनीता पाटिल, दुर्गा प्रसाद सुखदेवे, प्रदीप शर्मा, रामचंद्र देवांगन, देवधर साहू, दिलीप साहू, भागवत साहू, अखिलेश श्रीवास्तव, विशेष आमंत्रित सदस्य अमलेंदु हाजरा संरक्षक सर्वश्री एन के ठाकुर और विष्णु साव बने रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता संरक्षक एमके ठाकुर ने बताया कि अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद एक गैर राजनीतिक संगठन है। भारत में वकीलों का सबसे बड़ा समूह है।

 

error: Content is protected !!