Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। 27 साल बाद प्रचंड बहुमत के साथ जीतकर सत्ता में लौटी बीजेपी ने रेखा गुप्ता को सीएम बनाया है। मुख्यमंत्री बनते ही मैडम सीएम (Madam CM) एक्शन मोड में आ गई हैं। शपथग्रहण के चंद घंटे के अंदर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दोपहर 3 बजे दिल्ली सचिवालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद शाम पांच बजे यमुना बाजार के वासुदेव घाट का दौरा करेंगी। इसके बाद शाम सात बजे दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट की पहली मीटिंग होगी।
बता दें कि रेखा गुप्ता ने आज रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यंत्री पद की शपथ ली। उन्हें उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद उनकी कैबिनेट के मंत्रियों प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह ने भी शपथ ली।
दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद आज शाम 6 बजे ISBT में वासुदेव घाट पर आरती होगी। नई दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी कैबिनेट के साथ आज शाम को बैठक करेंगी। इसके बाद वे यमुना नदी पर जाएंगी।
रेखा बोलीं- मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी
शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने गुरुवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा, ‘यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं PM मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की CM बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।’दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को भाजपा ने शीशमहल नाम दिया था। अरविंद केजरीवाल ने इसे बनवाया था। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे बनवाने में नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए खर्च किए थे। भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था।
शपथ के बाद मंत्री प्रवेश वर्मा बोले- हम पीएम के नेतृत्व में काम करेंगे
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘जिम्मेदारियां बहुत हैं, लेकिन हमें खुशी है कि हम पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे। हम केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को दिल्ली में लाएंगे।’