प्रिया होजयारी एवं गोयल दाल मिल ने दो-दो मैच जीते
राजनांदगांव(दैनिक पहुुना)। अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अंकुश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल प्रीमियर लीग के सात मैच खेले जा रहे है जिसमें पहला मैच गोयल दाल मिल ने 61 रनों से शानदान जीत अर्जित किया दूसरा मैच श्याम मोर्केंिटंग ने 23 से जीता , तीसरा मैच धनलक्ष्मी पेपर मिल ने 07 रनों से जीता चौथा मैच प्रिया होजयरी ने 37 रनों से जीता पांचवा मैच श्री हरि कारगो ने 3 विकटो से जीत दर्ज की जिसमें मयंक रूगटा की 37 रनों शानदार पारी रही छठवा मैच श्री राधे मिनरल्स ने जीता सातवां मैच प्रिया होजयरी ने जीता। मैच के रोमांच में दर्शकों का अपार जनसमुह उपस्थित रहा। खिलाडियों का उत्साह वर्धन जोशीले अंदाज से किया।
आज 11 जनवरी को सेमी फायनल एवं फायनल मैच खेला जायेगा अग्रसेन प्रीमियर लीग 2026 का समापन समारोह के मुख्य अतिथि सुनील अग्रवाल चेयरमेन सन ग्रुप अध्यक्षता, विनोद लोहिया चेयरमेन लोहिया गुप, समीर पोददार ए.डी. सत्याबिल्डकॉन संतोष अग्रवाल जी राधाकृष्ण एजेसी होगें सेमी फायनल मैच के प्रयोजक श्री अग्रवाल सभा एवं द्वितीय सेमी फायनल के प्रायोजक अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की महिला विंग है। अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के अनुराग अग्रवाल, विनोद अग्रवाल (सीए), अतुल अग्रवाल, अवंत अग्रवाल, विकास गोयल, भावेाश अग्रवाल, अर्चित अग्रवाल, तपन जिंदल, सुलभ अग्रवाल, सभी कार्यकारिणी सदस्यों अथक सफल प्रयास निरंतर जारी है।

भक्ति एवं संगीत का अनोखा संगम भजन जैंमिग
अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन द्वारा स्मृति शेष श्री नथमल सिंघल, श्री प्रेमप्रकाश सिंघल, और श्री रिषभ सिंघल की याद में में भक्ति एवं संगीत का अनोखा संगम भजन जैंमिग गायक रूबल सिंग अरोरा एवं टीम 11 जनवरी संध्या 07 बजे से एवर ग्रीन र्टफ मोहार रोड यादगार पल श्री सिंघल परिवार की ओर भक्ति और संगीत संध्या में समस्त समाजिक बंधुओं एवं धार्मिक बंधुओं से उपस्थिति दर्ज कराने की अपील कि गई है। उपरोक्त जानकारी राहुल अग्रवाल, निकुंज सिंघल ने दी।

