अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट रद्द, उड़ान से पहले आई खराबी, हादसे के बाद पहली बार भरने वाली थी उड़ान

Air India Plane Crash Effects: एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट (Ahmedabad-London flight) फिर चर्चा में है। उड़ान भरने से पहले फ्लाइट को कैंसल कर दिया गया। गुजरात के अहमदाबाद विमान हादसे के करीब 5 दिन बाद फिर से लंदन के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी। उड़ान से पहले फ्लाइट का नंबर तक बदल दिया। हालांकि सुबह से ही आ रही दिक्कतों के बाद फ्लाइट AI-159 को रद्द कर दिया गया। फ्लाइट के रद्द होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

बता दें कि एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जाने वाली फ्लाइट ही पिछले दिनों हादसे का शिकार हुई थी। हादस में विमान में सवार 242 में से 241 लोगों समेत कुल 274 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से लगातार एअर इंडिया की फ्लाइट्स पर अहमदाबाद हादसे का डर दिख रहा है।

जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद हादसे के पांच दिन बाद आज एअर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी। हादसे के बाद पहली बार एअर इंडिया की कोई फ्लाइट (AI-159) लंदन के लिए जा रही थी, लेकिन रवानगी से पहले फ्लाइट की जांच की गई और उसमें तकनीकी खराबी पाई गई। इसके बाद उसे उड़ान भरने के लिए रद्द कर दिया गया। यह उड़ान कब होगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं ह।. यह फ्लाइट कल जाएगी या नहीं, इस पर भी कुछ नहीं कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!