प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, पास्टर समेत 5 गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में मंगलवार को धर्मांतरण के आरोपों (CG Conversion Case) को लेकर तनाव की स्थिति बन गई है. पिपरदा भांठा गांव के ग्रामीणों ने प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है. पास्टर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूरा मामला बम्हनीडीह थाना इलाके का है.

जानकारी के अनुसार, पिपरदा भांठा के ग्रामीणों और हिंदू संगठन का कहना है कि बाहर से आकर ईसाई धर्म के लोगों ने प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा था. लोगों पर बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया. घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला.

सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पास्टर समेत 5 आरोपी गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ बम्हनीडीह थाना में अपराध दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपियों को न्यायलय में पेश किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!