मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच क्या भारत में होगी तेल और गैस की कमी? केंद्र ने बताया प्लान-B

डिजिटल डेस्क। ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में तेल और गैस की कमी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इस बीच न्यूज एजेंसी ANI ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से अहम जानकारी दी है।

शुक्रवार को केंद्र सरकार के हवाले से ANI ने बताया, ‘हमारे पास क्रूड ऑयल, ऑयल प्रोडक्ट्स और LPG का भंडार अच्छी स्थिति में है, जो कि होर्मुज स्ट्रेट्स में फंसे एनर्जी सोर्स से कहीं ज्यादा हैं।

हमारे मौजूदा स्टॉक के हिसाब से हम अच्छी स्थिति में हैं। हम दूसरे इलाकों से अपनी सप्लाई बढ़ाने जा रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट्स से सप्लाई की कमी को पूरा करेंगे।’

NEWS

रूस भेज रहा तेल

न्यूज एजेंसी ANI को सरकारी सूत्र ने बताया, ‘हम 2022 से रूस से क्रूड ऑयल खरीद रहे हैं। 2022 में हम रूस से कुल इम्पोर्ट का 0.2 परसेंट इंपोर्ट कर रहे थे। फरवरी में, हमने अपने कुल क्रूड ऑयल इंपोर्ट  का 20 परसेंट रूस से इंपोर्ट किया। फरवरी में, भारत ने रूस से हर दिन 1।04 mn बैरल इम्पोर्ट किया।’

MRPL रिफाइनरी बंद होने की खबर गलत

इसके साथ ही बताया गया कि MRPL रिफाइनरी बंद होने की खबर गलत है। MRPL रिफाइनरी में बहुत अच्छा स्टॉक है। सभी LPG रिफाइनरियों को LPG का प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। हम अपने LPG स्टॉक के साथ अच्छी स्थिति में हैं। हम कंजम्प्शन डिमांड को कम करने के लिए अपने पेटकेम का इस्तेमाल घरेलू इस्तेमाल के लिए करेंगे।

अमेरिका से LPG का इंपोर्ट

जनवरी से US से LPG भारत आना शुरू हो गई है। नवंबर 2025 में भारतीय PSU तेल कंपनियों ने कॉन्ट्रैक्ट साल 2026 के लिए US गल्फ कोस्ट से लगभग 2.2 MTPA LPG इंपोर्ट करने के लिए एक साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!