ट्रेन से भाग रहा था हत्या के प्रयास का आरोपी , गोंदिया में RPF ने धर दबोचा

राजनांदगांव (दैनिक पहुना)। थाना लालबाग में दर्ज अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 109 BNS के अंतर्गत हत्या के प्रयास के गंभीर प्रकरण में पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 24 फरवरी को पेड़री अस्पताल, राजनांदगांव से सूचना प्राप्त हुई कि आदित्य कुमार नामक युवक पर हसिया से प्राणघातक हमला किया गया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना लालबाग पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षककीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन एवं नगर पुलिस अधीक्षकअलेक्जेंडर किरो के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी उदय सिन्हा उर्फ राज, पिता जय कुमार सिन्हा, उम्र 22 वर्ष, निवासी स्टेशन बांकल, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव घटना के पश्चात ग्राम स्टेशन बांकल से ट्रेन के माध्यम से फरार हो गया था। तत्पश्चात थाना लालबाग, बागनदी, आरपीएफ एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, लोकेशन ट्रैकिंग एवं सतत निगरानी के आधार पर समन्वित रणनीति अपनाई गई। सतर्क टीमवर्क और प्रभावी घेराबंदी के माध्यम से आरोपी को महाराष्ट्र के गोंदिया से सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सुमन जायसवाल, थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल एवं स्टाफ सहायक उप निरीक्षक यशस्विनी यदु, शोभाराम बेरवंशी, आरक्षक 1411 बर्मा प्रसाद, 1111 लेखराम वर्मा, थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बागनदी निरीक्षक मिलन सिंह एवं स्टाफ आरक्षक 1853 भूपेंद्र, 1830 विद्याधर, 1935 धर्मेंद्र, सायबर थाना प्रभारी विनय पम्मार एवं स्टाफ आरक्षक 1244 जोगेश राठौर, 354 अमित सोनी, 1455 हरीश ठाकुर, 1320 मनीष वर्मा एवं रेलवे पुलिस फोर्स का महत्वपूर्ण भूमिका रहा है।

जिला पुलिस का स्पष्ट संदेश

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गंभीर अपराधों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के विरुद्ध त्वरित, कठोर एवं निर्णायक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!