आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन ने दिया धरना

राजनांदगांव। कलेक्टोरेट के सामने फ्लाई ओवर के नीचे आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन ने अपने राज्य अध्यक्ष गजेन्द्र झा के नेतृत्व में धरना दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम कलेक्टर को लिखकर स्कीम वर्कर्स की अखिल भारतीय हड़ताल 24 सितंबर के संदर्भ में मांग की गई है कि महामारी के दौरान सुरक्षा उपकरण व जोखिम भत्ता दिये जायें। मृत्यु होने पर मुआवजा दिया जाये। नियमितीकरण किया जाये। न्यूनतम वेतन निर्धारित किया जाये, सामाजिक सुरक्षा दी जाये और फ्रंट लाइन वर्कर्स को पेंशन दिया जाये।

error: Content is protected !!