भारतीय नौसेना में इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां से करें अप्लाई

जॉब डेस्क। इंडियन नेवी में शामिल होकर देश की सेवा का भाव रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय नौसेना की ओर से चार्जमैन, सीनियर ड्राफ्ट्समैन और ट्रेड्समैन मेट के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 18 दिसंबर 2023 से शुरू कर दी गयी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे तुरंत ही इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinIndiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 निर्धारित की गयी है।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार 10वीं के साथ आईटीआई/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/ इंजीनियरिंग डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की मिनिमम एज 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 25/ 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 31 दिसंबर 2023 के अनुसार की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार एक बार अधिसूचना अवश्य पढ़ लें।

Indian Navy INCET recruitment 2023 Online Form Direct Link

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से चार्जमैन, सीनियर ड्राफ्ट्समैन और ट्रेड्समैन मेट के कुल 910 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से चार्जमैन के लिए 42 पद, सीनियर ड्राफ्ट्समैन के लिए 258 पद और ट्रेड्समैन मेट के लिए 610 पद आरक्षित हैं।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के साथ ही निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 295 रुपये तय की गयी है। एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

error: Content is protected !!