उत्तर रेलवे में अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन स्टार्ट, बिना परीक्षा एवं इंटरव्यू के होगा चयन

RRC NR Recruitment 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर रेलवे की ओर से ट्रेड अप्रेंटिसशिप के 4116 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर से स्टार्ट कर दी गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 24 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

कौन ले सकता है भर्ती में भाग

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं उत्तीर्ण किया हो और इसके साथ ही अभ्यर्थी ने आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 15 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में रेलवे के नियमनुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 24 दिसंबर 2025 के अनुसार की जाएगी।

इन स्टेप्स से भरें ऑनलाइन फॉर्म

  • रेलवे भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrcnr.org पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको पहले ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना है।
  • जानकारी पढ़ने के बाद नीचे टिक करके ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन कर लें।
  • अंत में निर्धारित एप्लीकेशन फीस (यदि लागू हो) जमा करें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

RRC NR Recruitment

इस भर्ती में फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

बिना परीक्षा वायवा के होगा चयन

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया जायेगा अर्थात किसी भी प्रकार की परीक्षा या वायवा में शामिल नहीं होना होगा।

error: Content is protected !!