इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

Indian Bank Vacancy 2026: बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडियन बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन आज यानी 8 अप्रैल से स्टार्ट कर दिए गए हैं। जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 28 अप्रैल 2026 निर्धारित है। आवेदन प्रिंट 13 मई तक किया जा सकेगा।

फॉर्म भरने के लिए योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार कंप्यूटर विज्ञान/ कंप्यूटर अनुप्रयोग/ सूचना प्रौद्योगिकी/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार/ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रुमेंटेशन में 4 वर्षीय इंजीनियरिंग/ प्रौद्योगिकी डिग्री या इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार/ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार/ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रुमेंटेशन/ कंप्यूटर विज्ञान/ सूचना प्रौद्योगिकी/ कंप्यूटर अनुप्रयोग में स्नातकोत्तर डिग्री अथवा राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के ‘बी’ में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना चाहिए।
इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु एवं अधिकतम आयु पदानुसार 22 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित है। अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा भिन्न है। विस्तृत डिटेल के लिए आप नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन करने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 1000 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ दिव्यांग वर्ग के लिए फीस 175 रुपये निर्धारित है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए फॉर्म भरने का लिंक एवं स्टेप्स यहां दी जा रही हैं-

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/ibsofeb26/ पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रकिया पूर्ण कर लें।
  • इसके बाद हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करने के बाद एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करके इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर रिटेन/ ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन भी करवाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!