
Army Agniveer Bharti 2026: भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर और जूनियर कमीशन अधिकारियों/ अन्य रैंकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (Army CEE 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट का एलान कर दिया है। ऑफिशियल पर दी गई डिटेल के मुताबिक आर्मी सीईई एग्जाम 2026 के लिए आवेदन आज यानी 3 फरवरी से स्टार्ट कर दिए गए हैं। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
8वीं से लेकर 12वीं पास युवा कर सकेंगे अप्लाई
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। पदानुसार विवरण निम्नलिखित है-
- अग्निवीर भर्ती में जनरल ड्यूटी (GD) पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 45 प्रतिशत मार्क्स के साथ मैट्रिक/ 10th पास होना अनिवार्य है। ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले युवाओं को ड्राइवर पदों के लिए प्रिफरेंस दी जाएगी।
- अग्निवीर टेक्निकल पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का 50 फीसदी अंकों के साथ में 12वीं पास होना जरूरी है। प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 फीसदी अंक होने चाहिए।
- क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल पदों पर आवेदन के लिए 60% अंकों के साथ इंटरमीडिएट/ 12th उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अंग्रेजी, गणित, बुक कीपिंग, अकाउंट्स में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं।
- अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों पर आवेदन के लिए छात्र का न्यूनतम सभी विषयों में 33 फीसदी अंकों के साथ 8th/ 10th उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- मिलिट्री पुलिस पदों पर आवेदन के लिए 45 फीसदी अंकों के साथ दसवीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष से कम और 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Indian Army Common Entrance Exam 2026: एप्लीकेशन फीस
इंडियन आर्मी कॉमन एंट्रेस टेस्ट (CEE) 2026 में आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस जमा करनी होगी। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकेगा।

Indian Army Recruitment: चयन प्रक्रिया
आर्मी सीईई एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थी इस सत्र में निकलने वाली अग्निवीर भर्ती के लिए क्वालीफाई हो जायेंगे। एग्जाम के बाद नई भर्तियों के लिए उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट किया जाएगा। जो भी अभ्यर्थी फिजिकल में सफलता प्राप्त करेंगे उनको अंतिम चरण मेडिकल एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा। सभी चरणों में किये गए प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
